Sports

देश नहीं लौटना चाहते अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, ब्रिटेन में मांगी शरण

काबुल। अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी आईसीसी क्रिकेट विश्व वर्ल्ड कप के बाद वापस देश नहीं लौटना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन में शरण मांगी है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इसके पीछे की वजह क्या है। पश्तोवोआ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की खबर की पुष्टि की है कि अंडर-19 टीम के कई सदस्य ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शरण मांग रहे हैं।

अफगानिस्तान स्थित वेबसाइट ने यह भी दावा किया कि क्रिकेट बोर्ड के दो सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि की थी कि चार अफगान नागरिक यूनाइटेड किंगडम में थे और उन्होंने अपने मूल देश नहीं लौटने का फैसला किया है। हालांकि, खिलाड़ी और बोर्ड के अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है और इस की पुष्टि नहीं हुई है कि खिलाड़ियों अफगानिस्तान लौटने से इनकार क्यों किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी अफगान क्रिकेटर और बोर्ड के सदस्यों ने किसी विदेशी देश में शरण मांगी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH