NationalTop News

मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने का निर्देश

मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी कर आजाद मैदान तुरंत खाली करने का आदेश दिया है। यह कदम बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद उठाया गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस के आदेश के बाद जरांगे अगला कदम क्या उठाते हैं।

क्यों दिया गया नोटिस?

जानकारी के मुताबिक, आंदोलन की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी, लेकिन उन शर्तों का उल्लंघन हुआ। इसी आधार पर मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर आंदोलन स्थल को खाली करने का निर्देश दिया है।मनोज जरांगे पाटिल पिछले पांच दिनों से मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग पर आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं।

हाई कोर्ट का रुख

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जरांगे समर्थकों से मंगलवार दोपहर तक मुंबई की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि आंदोलन के कारण पूरा शहर प्रभावित हो रहा है और यह अब शांतिपूर्ण नहीं रह गया है। कोर्ट का स्पष्ट कहना है कि प्रदर्शनकारियों को निर्धारित समय तक सड़कों से हटना होगा।

जरांगे का ऐलान

जरांगे पाटिल की मुख्य मांग है कि मराठा समुदाय को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी में शामिल किया जाए ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने साफ कहा है। “मुंबई मैं तभी छोड़ूंगा, जब मराठा समाज को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण मिलेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH