Entertainment

मराठी एक्टर-डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का निधन, अपार्टमेंट में मिला शव

मुंबई| मराठी एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है। रवींद्र महाजनी ‘इमली’ फेम एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता थे| उनका शव शुक्रवार 14 जुलाई को पुणे के एक अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस ने बताया कि वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। वह पिछले 8 महीने से यहां की जर्बिया सोसायटी में किराए से रह रहे थे। पड़ोसियों ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पुलिस को कॉन्टैक्ट किया था।

डॉक्टर्स का कहना है कि महाजनी की मौत करीब तीन दिन पहले हुई होगी. जब फ्लैट से स्मैल आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ा, जहां महाजनी को मृत पाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रवींद्र ने 70 से 80 के दशक के बीच कई शानदार फिल्मों में काम किया. हालांकि शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. एक वक्त था जब खर्चा चलाने के लिए उन्हें टैक्सी तक चलानी पड़ी थी. रवींद्र के लुक्स की वजह से उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना कहा जाता था. रवींद्र महाजनी की फिल्म ‘देवता ग्रामीण’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा महाजनी ने ‘मुंबाइचा फौजदार’, ‘जूनज’ और ‘कलात नकलत’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की. साल 1987-1988 तक उन्हें कई मराठी फिल्में भी बनाईं.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH