City NewsRegional

विशाखापत्तनम के बंदरगाह में लगी भीषण आग, 30 करोड़ की 40 नावें जलकर खाक

विशाखापत्तनम। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बंदरगाह में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक नाव में लगी इसके बाद वहां खड़ी 40 नावों को भी चपेट ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बंदरगाह पर मौजूद मछुआरों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगाने का काम किया होगा। उन्होंने बताया कि सबसे एक नाव में आग किसी पार्टी द्वारा लगाई गई थी इसके बाद यह सभी जगह पर फैल गई। आग से 30 करोड़ रुपये केे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नावों में आग के बाद मालिकों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय मछुआरों ने बताया कि आग रात करीब 11ः30 बजे लगी। डीसीपी आनंद रेड्डी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के बाद कुछ नावों में विस्फोट भी हुआ। माना जा रहा है कि ऐसा ईंधन टैंकों तक आग पहुंचने के कारण हुआ होगा। हादसे के बाद मछुआरों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH