NationalTop Newsमुख्य समाचार

दिल्ली के मुंडका में भीषण अग्निकांड, 27 लोग जिंदा जले, 28 अब भी लापता

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में एक ईमारत में लगी से 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी 28 लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस लापता लोगों के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने कहा कि अब भी बिल्डिंग में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू का काम लगभग पूरा हो गया है। रेस्क्यू करने के लिए हमने 100 कर्मचारियों की एक टीम लगाई है। अभी फायर डिपार्टमेंट की टीम बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर सर्च अभियान चला रही है. आग लगने की घटना का जैसे ही पता चला था दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बिल्डिंग में फंसे हुए 12 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 19 परिवारों के 28 लोग अभी भी लापता हैं। यह लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। जिस कंपनी में आग लगी उसके दो मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान वरुण गोयल और सतीश गोयल के रूप में हुई है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एस शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इमारत के मालिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि अभी और शवों के मिलने की संभावना है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि वे आग से बरामद शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद लेंगे। जिला मजिस्ट्रेट पश्चिम के कार्यालय ने उन घायल पीड़ितों की एक सूची जारी की है जिन्हें अधिकारियों ने आग से बचाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH