National

राजौरी के डांगरी और कंडी में हुए आतंकी हमलों मास्टरमाइंड सेना के साथ मुठभेड़ में ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने राजौरी के डांगरी और कंडी में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड “कारी” को मार गिराया है। कारी लश्कर ए तैयबा का एक टॉप कमांडर बताया जा रहा है, जो पिछले 1 साल से राजौरी और पूंछ के इलाकों में हुए आतंकी हमले में शामिल था।

उसके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को क्षेत्र में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाते हुए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करनी अपील की, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय जवानों ने आतंकियों को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया. गोलीबारी के दौरान एक आतंकी की मौत हो गई।

PRO डिफेंस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी मुठभेड़ में मुठभेड़ चल रही है। चल रहे ऑपरेशन में क्वारी नाम का एक आतंकवादी मारा गया है। व्यक्ति पाक नागरिक है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। वे लश्कर-ए-तैयबा का उच्च पदस्थ आतंकवादी नेता था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय है। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह IED में विशेषज्ञ हैं, गुफाओं से छिपकर काम करता था और एक प्रशिक्षित स्नाइपर भी था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH