CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

मैट्रिमोनियल साइटः शादी का बहाना कर महिलाओं का बनाता था अश्लील वीडियो, बाद में करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

दिल्लीः मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये महिलाओं और युवतियों को शादी करने का झांसा कर जबरन वसूली करने वाले एक शख्स को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी शादी का वादा कर महिलाओं से वीडियो कॉल करता था। उस दौरान उनके अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उनको ब्लैकमेल कर रहा था।

दिल्ली, यूपी मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों की कई लड़कियों को आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर वसूली की। पकड़े गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, सहारनपुर, यूपी निवासी साहिल सचदेवा (32) के रूप में हुई है। आरोपी ने सहारनपुर की एक यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के बाद जालंधर की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल आईफोन-11 जिसमें दर्जनभर से अधिक लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो मौजूद हैं, बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में 32 वर्षीय एक युवती ने ब्लैकमेल कर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट Better Half.Com पर शादी के लिए अपना बायोडाटा डाला हुआ था।

अक्तूबर 2021 में वहां उसकी पहचान साहिल सचदेवा नामक शख्स से हुई। आरोपी ने खुद को बीटेक इंजीनियर बताने के अलावा खुद को एमबीए भी बताया। आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात की और दोनों बातचीत करने लगी। इसके बाद वीडियो कॉलिंग भी होने लगी।

वीडियो कॉलिंग के दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पीड़िता से रकम ऐंठने लगा। करीब दो लाख रुपये आरोपी पीड़िता से ले चुका था, इसके बाद भी वह लगातार रुपयों की मांग रहा था।

परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस के अलावा उन यूपीआई खातों की जांच की गई, जिनमें पीड़िता ने रुपये भेजे थे।

बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी

जांच के दौरान आरोपी पर नजर रखी गई। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके से दबोच लिया। छानबीन के दौरान को आरोपी से वह मोबाइल भी मिल गया, जिसमें पीड़िता समेत देशभर की कई लड़कियों के आरोपी ने इसी तरह अश्लील वीडियो बना रखे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बेरोजगार था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसने भी खुद को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्टर कराया हुआ था। चूंकि उसका बढ़िया  प्रोफाइल था। इसलिए लड़कियां आसानी से उसके जाल में फंस जाती थी।

शुरुआती जांच में पता चला कि उसने गाजियाबाद, दिल्ली के जनकपुरी और  मध्य प्रदेश के भोपाल की युवती से इसी दो कई-कई लाख रुपये वसूल लिये। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

=>
=>
loading...