मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग मेरे आसपास रहते हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में वैक्सीन की पहली डोज ली थी और दूसरी मई 2021 में ली थी।
अमिताभ बच्चन फिलहाल अपने टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कैसे होगी।
आपको बता दें कि अमिताभ दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। तबियत बिगड़ने पर उन्हें करीब दो हफ्तों तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। उस समय अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव थे।




