Regional

डिवाइडर से टकराकर आग के गोले में तब्दील हुई मर्सिडीज, दिल्ली के युवा बिजनसमैन की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली के बिजनसमैन की दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर अलवर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक राजन गुप्ता राज सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक थे।

पुलिस ने कहा कि बदकिस्मति से कार में आग लग गई और व्यवसायी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान राजन गुप्ता (33) के रूप में हुई है। हादसा शनिवार-रविवार की रात करीब 12.30 बजे नौगावां थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आग की लपटों में घिर गई।

दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद उनका साथी तुलसीराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अलवर के जिला अस्पताल से जयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्ता शनिवार रात मर्सिडीज कार में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे होते हुए अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH