जेन का अधिकांश वक्त अमेरिका के सिएटल स्थित चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में बीता। यहां पिछले साल सत्या नडेला ने जेन नडेला न्यूरो साइंसेस सेंटर की स्थापना की, ताकि मस्तिष्क रोगों को लेकर एकीकृत शोध किया जा सके। इस अस्पताल के सीईओ जेफ स्परिंग ने अपने बोर्ड को एक संदेश में लिखा कि जेन को संगीत की अच्छी पकड़ थी। उसकी मुस्कान और अपने परिवार और अपने प्रियजनों को उनके द्वारा दी गई खुशी के लिए याद रखा जाएगा।
सेरिब्रल पॉल्सी (CP) पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क के असामान्य विकास या उन्हें हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण होती है, जिनसे शरीर का संचालन व संतुलन रहता है। इस कारण पीड़ित व्यक्ति मांसपेशियों का सामान्य ढंग से संचालन नहीं कर पाता है। सेरिब्रल पॉल्सी से ग्रस्त बच्चों में मानसिक रोग, सीखने में अक्षमता, देखने, सुनने व बोलने में समस्याएं आती हैं।




