International

तुर्की में हुआ चमत्कार, भूकंप के बाद मलबे से 278 घंटे बाद जिंदा निकला शख्स

अंकारा। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे में दबे एक शख्स को 278 घंटे बाद जिंदा बाहर निकाला गया है। इतने समय तक बिना खाये पिए जिंदा रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की में बचाव कर्मियों ने देश में भूकंप आने के 11 दिन बाद मलबे से कम से कम तीन लोगों को निकाला है। पीड़ित का नाम हकान यासिनोग्लू है, जो हटे प्रांत में एक इमारत के नीचे फंस गया था। शुक्रवार को 278 घंटों के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। तुर्की में करीब दो बड़े भूकंपों के 261 घंटे बाद दो लोगों को मलबे से निकाला गया। अनादोलू एजेंसी के मुताबिक, 26 वर्षीय मेहमत अली सकिरोग्लू और 34 वर्षीय मुस्तफा अवसी को गुरुवार रात अंताक्या जिले में मलबे से सुरक्षित निकाला गया।

6 फरवरी, 2023 को 7.8 की तीव्रता से आए भीषण भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी. दोनों देशों में मौतों का आंकड़ा 45,000 के पार चला गया है, जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे से कई लोगों को जिंदा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेस्क्यू के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। तबाही के बीच कई चमत्कार देखा गया, जब कइयों को 100-200 से ज्यादा घंटों के बाद मलबे से सुरक्षित निकाला गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH