NationalTop News

मिर्जापुर: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला सहित 6 गिरफ्तार, विवादित वीडियो हटाया गया

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां दुर्गा के खिलाफ यूट्यूब चैनल पर अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला, उसके पति और चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला क्या है?

मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली सरोज सरगम ने बीते तीन महीनों में यूट्यूब पर कई गानों के वीडियो अपलोड किए थे। इन वीडियोज़ में देवी दुर्गा के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया।पुलिस ने 18 सितंबर को मामला दर्ज किया और सीनियर अफसरों के निर्देश पर सर्विलांस और साइबर टीम ने जांच शुरू की। बुधवार को सरोज सरगम, उनके पति राममिलन बिन्द और चार अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पृष्ठभूमि

सरोज सरगम पहले बिरहा गायक थीं, लेकिन पिछले तीन साल से पीडीए मिशन से जुड़कर गाने गा रही थीं।करीब 10 महीने पहले उन्होंने और उनके पति ने ईसाई धर्म अपनाया। पहले भी पुलिस ने उनके आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराए थे, लेकिन उन्होंने दोबारा नया वीडियो अपलोड कर दिया।विवादित गीत के बोल एक किताब “जिज्ञासा और समाघान बहुजन नायक महिषासुर” से लिए गए बताए जा रहे हैं। इस किताब के संपादक राजवीर सिंह यादव की गिरफ्तारी की तैयारी भी की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मिर्जापुर एसएसपी सोमें बर्मा ने बताया कि सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी महिला, उसका पति और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सरोज सरगम ने 15 बीघे से अधिक वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस भूमि को कब्जे से मुक्त करा लिया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH