इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉक स्टार हरीम शाह का एमएमएस वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो को उनके ही दोस्तों ने ही वायरल किया है।
मोरक्को के एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए हरीम शाह ने अपने एमएमएस लीक प्रकरण पर खुलासा किया है। हरीम शाह ने बताया है कि- सोशल मीडिया पर घूमने वाले उनके वीडियो पर्सनल हैं जिसने उनके करीबी दोस्त सैंडल खट्टक और आयशा नाज ने उन्हें फोन से चुरा लिया है और उन्हें सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है।
एक पाकिस्तानी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हरीम शाह ने बताया है कि- कुछ साल पहले उन्होंने खुद इन वीडियो को शूट किया था। खट्टक और नाज ने मेरे मोबाइल से इन वीडियो को चुरा लिया और वायरल किया। हरीम ने इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।



