National

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, हालत स्थिर

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ जाने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है।

अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने कहा, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।”

मालूम हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH