NationalUncategorizedमुख्य समाचार

मोदी सरकार ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, लोकतंत्र खतरे में: अशोक गहलोत

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से लगातार दो दिनों तक ईडी दफ्तर में हुई पूछताछ के बाद आज तीसरे दिन भी ईडी पूछताछ करेगी। दूसरे दिन कांग्रेस के भारी विरोध और सियासी संग्राम के बीच ईडी ने राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। राहुल की पूछताछ के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। सोमवार को राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

केंद्र सरकार पर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दूसरी ओर, राहुल गांधी की तीसरे दिन ईडी दफ्तर में पेशी से पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा, क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दु:खी हैं और तनाव में हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों, क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है, उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है और वो राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे, ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH