NationalTop News

उत्तर भारत के कई हिस्सों में समय से पहले आया मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्यों में जहां बाढ़-बारिश ने परेशानी बढ़ा रखी है तो उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी समय से पहले आए मॉनसून का असर दिखने लगा है। इस बीच दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है।

IMD के मुताबिक इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने थंडरस्टॉर्म विद रेन यानी गरज-चमक के साथ बारिश की आशंकी जताई है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली एनसीआर में अचानक बार-बार मौसम बदलने से लोगों में मॉनसून को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सबसे पहले बात करते हैं पूर्वोत्तर के राज्यों की, जहां बाढ़ और बारिश कहर बरपा रही है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से लोग परेशान हैं तो इस परेशानी से राज्य के लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसे देखते हुए NDRF,पुलिस, सेना समेत कई एजेंसी अलर्ट पर हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर में अबतक मॉनसूनी आफत से 37 लोगों की जान जा चुकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH