City NewsRegional

मुंबई : ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मुंबई। मुंबई के ओशिवारा में भीषण आग लग गई हैं। आग ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में लगी है। दमकल के अधिकारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मौके पर 6 जंबो टैंकर भी मौके पर मौजूद हैं। बीएमसी ने आग को 3 लेवल का बताया है।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स ने आग की घटना के कई वीडियो शेयर किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी के फर्नीचर गोडाउन में लगी आग काबू में है। लकड़ी के गोदाम और फर्नीचर की दुकान होने की वजह से आग की तीव्रता काफी तेज थी। दमकल की 12 से 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुई है और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में 20 से 25 फर्नीचर की दुकानें जलकर खाक हो गईं हैं। फिलहाल दमकल की ओर से कूलिंग की प्रक्रिया जारी है।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जोगेश्वरी इलाके में रिलीफ रोड पर स्थित घास परिसर में सुबह 11 बजे के बाद आग लगी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, छह जंबो टैंकर, एंबुलेंस और वरिष्ठ दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, एक अधिकारी ने बताया, ‘आग फर्नीचर बाजार तक ही सीमित रही.’ अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH