National

मेरा घर सभी धर्म के लोगों के लिए खुला, कोई भी आए पूजा पाठ करे या नमाज, हमें कोई दिक्कत नहीं : चंद्रशेखर

लखनऊ। हाल ही में नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार अगर कांवड़ यात्रा को लेकर 20 दिन के लिए रोड और हॉस्पिटल बंद कर सकती है तो हमारे मुस्लिम भाइयों को 20 मिनट नमाज के लिए क्यों नहीं दे सकती।

इस पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ओम कुमार ने चंद्रशेखर पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर इतनी दिक्कत है तो अपने मुस्लिम भाइयों को अपने घर में बैठा कर नमाज पढ़ा दीजिये। इस बयान का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा घर सभी धर्म के लोगों के लिए खुला है। कोई भी आये पूजा पाठ करे या नमाज अदा करे हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि हम गांधी को मानने वाले लोग हैं। सभी धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। हमारी सोच बीजेपी नेताओ जैसी नहीं है कि किसी धर्म का अपमान करें। उनकी सोच और हमारी सोच में जमीन और आसमान का अंतर है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में भी ऐसी धर्म की गंदी राजनीति की शुरुआत हुई थी लेकिन जनता ने उसे नकार दिया। ऐसी गंदी राजनीति की देश में कोई जगह नहीं है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH