NationalTop News

नासिक कुंभ : जानें कब शुरू होगा नासिक कुंभ ? धर्म संसद के बाद तारीखों का हो गया ऐलान

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले 2027-28 की तारीखों का ऐलान धर्म संसद के बाद किया गया। यह महापर्व 31 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 20 फरवरी 2028 को समाप्त होगा। “श्री गंगा गोदावरी प्रसन्न” के जयघोषों के बीच सिंहस्थ के पुण्यकाल का आरंभ हुआ।

सिंहस्थ महापर्व की कब होगी शुरुआत?

पवित्र सिंहस्थ महापर्व की आधिकारिक शुरुआत 31 अक्टूबर 2026, शनिवार दोपहर 12:02 बजे रामकुंड, पंचवटी स्थित साधुग्राम में ध्वजारोहण के साथ होगी। इस शुभ अवसर पर नगर प्रदक्षिणा का आयोजन भी संपन्न होगा।

प्रमुख धार्मिक तिथियां और पर्वस्नान

आखाड़ा ध्वजारोहण: शनिवार, 24 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण पंचमी)

प्रथम अमृतस्नान: गुरुवार, 29 जुलाई 2027 (आषाढ़ कृष्ण एकादशी)

द्वितीय अमृतस्नान (महाकुंभस्नान): सोमवार, 2 अगस्त 2027 (सोमवती अमावस्या)

तृतीय अमृतस्नान: तिथियां अगले चरण में घोषित की जाएंगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH