नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लॉकडाउन में ढील बरतने कि सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते से क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोरोना केसेस में कमी आएगी तो और भी ढील दी जाएगी, लेकिन कोरोना केस बढ़ने पर लोगों को वापस से लाकडाउन कि स्तिथि में जाना पड़ेगा।
केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, “अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है। आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं। सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
इसके अलावा निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ परिचालन फिर से शुरू करेंगे। कार्यालय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। कर्मचारियों को कार्यालय की यात्रा करने के लिए अपने नियोक्ता द्वारा जारी एक वैध प्राधिकरण पत्र और वैध आईडी कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
सरकारी कार्यालयों के लिए ग्रुप ए के कर्मचारियों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी जबकि ग्रुप बी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम फिर से शुरू करेगा। सभी मॉल, बाजार और मार्केट कॉम्प्लेक्स (साप्ताहिक बाजारों को छोड़कर) ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच खुलेंगे। शैक्षिक पुस्तकों और स्टेशनरी की दुकानों, मॉल, बाजारों और बाजार परिसरों में पंखे की दुकानों सहित आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को समय की पाबंदी के बिना सभी दिनों में खोलने की अनुमति है।




