HealthLifestyleNationalTop News

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 60,753 मामले, 1,647 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के 60,753 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 1,647 लोगों की मौत हुई है। इस हिसाब से देखें तो कोरोना की दूसरी लहर अब देश में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। यह लगातार 12वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं।

15 जून को, भारत में 60,461 मामले दर्ज किए गए, जो 29 मार्च के बाद सबसे कम हैं। देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,98,23,546 है। सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 7,60,019 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,85,137 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 97,743 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक डिस्चार्ज हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 2,86,78,390 हो गई है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 27,23,88,783 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 33,00,085 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH