NationalTop News

कोरोना: राहुल गांधी ने जारी किया श्र्वेत पत्र, कहा- सरकार को चार बिंदुओं पर काम करने की जरुरत

नई दिल्ली। कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और दूसरी लहर भी थमने लगी है। वहीं दूसरी ओर 21 जून को कोरोना वैक्सीनेशन ने अब तक के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। 21 जून को देश भर में लगभग 86 लाख से ज्यादा के करीब वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। दिल्ली के ओखला मंडी में लोगो की भीड़ जुटी हुई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 90 दिनों में 50,000 से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 1167 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के लिए कोरोना पर श्र्वेत पत्र तैयार किया हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के चार बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली हैं और सरकार को पहले से ही इससे बचने के लिए इंतजाम करने होगें। दूसरी लहर के दौरान बिस्तर, ऑकसीजन और मेडिकल उपकरणों के इंतजाम सही समय पर नही हो पाये थे।

राहुल ने कहा कि उसका तीसरी लहर में इंतजाम करना चाहिए। इसके अलावा गरीबों के खातों में सीधा पैसा जाना चाहिए, ताकि लोग इस महामारी से लड़ सकें। इसके अलावा जिन लोगों ने अपनो को खोया है, उन्हें भी मुआवजा मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अस्पताल मे पहले से इंतजाम कर लेने चाहिए और सरकार ने जो गलतियां दूसरी लहर में की थी, तीसरी लहर मे उससे बचना चाहिए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH