NationalScience & Tech.

ट्विटर ने की भारत के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग किया

नई दिल्ली। सरकार से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया है। आरोप है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखाया है।

Twitter के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है। यहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है। इस मैप में इंडिया भी है लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार ट्विटर ने लद्दाख को अलग बताया था। सरकार के कहने के बाद इसे ठीक किया गया। रविशंकर प्रसाद इस मामले पर बार बार कहते हैं कि ये ट्विटर के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि ट्विटर की मंशा ठीक नहीं लगती है। पिछले हफ्ते कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कंपनी ने एक घंटे के लिए लॉक कर दिया। अब खबर ये आई कि कंपनी ने भारतीय आईटी रूल्स के तहत जो ग्रिवांस ऑफिसर रखा था। उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH