RegionalTop News

“2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को अविभाजित राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इसके बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के झूरानदी गांव पहुंचे। शाम को राजनांदगांव जिला मुख्यालय में तीनों जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और फिर प्रेसवार्ता लेकर मीडियाकर्मियों से बातचीत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीतागांव सेक्टर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। हमारी सरकार को कार्यभार संभाले 1.5 वर्ष हुआ है, इस दौरान हमने निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रभाव और लाभ का आंकलन किया है। इस सुशासन तिहार में अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुई हैं, जिनका निराकरण अधिकारियों द्वारा दूसरे चरण में 20 दिनों तक किया गया। वर्तमान में समाधान शिविरों के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल में समस्याएं सुन रहे है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH