RegionalTop News

नायब सिंह सैनी ने पलवल अनाज मंडी में जनसभा को किया संबोधित, कहा – बृज भूमि पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि बृज भूमि पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यह धरती वीरता, धर्म और साहस की मिसाल है. आज निर्जला एकादशी के इस शुभ दिन पर मैं पलवल की आंखों में उसका उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक पलवल की उपेक्षा की, लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे. लेकिन अब समय बदल चुका है. उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से पलवल में 109 घोषणाएं पूरी हुईं और 1270 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं. दुघौला में श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी बनी, इंडोर स्टेडियम बना, और नागरिक अस्पताल में GNM कोर्स शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत बना है. ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसलों से आतंक की जड़ें हिल गईं. कांग्रेस के नेता सेना का अपमान करते हैं, राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि जिन लोगों के मकान 20 साल से पंचायत जमीन पर हैं, उन्हें मालिकाना हक मिलेगा. गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमने वादा निभाया है, विकास की गति तीन गुना तेज हो गई है और हर जरूरतमंद तक हमारी सरकार पहुंचेगी.

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH