Sports

नीरज चोपड़ा ने बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ दिया ओलम्पिक का अपना ही रिकार्ड

नई दिल्ली। भारत के नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर नया कीर्तिमान रच दिया है। फिनलैंड में खेले जा रहे पावो नुरमी खेल में नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर दूर तक भाला फेंकने में कामयाबी हासिल की है जबकि ओलम्पिक में नीरज ने 87.58 मीटर तक भाला थ्रो किया था। 89.30 मीटर भाला फेंकने के बॉस भी नीरज गोल्ड जीतने से चूक गए।

दरअसल टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर तक भाला थ्रो किया था, तब उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था। ओलंपिक खेलों के बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर मैदान में उतरे थे, इसके बार वे नए दमखम के साथ आए। अब तक का उनका ये सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

पहली बार जब नीरज चोपड़ा भाला फेंकने के लिए आए तो उनका थ्रो 86.92 मीटर तक गया, लेकिन दूसरी बार में उन्होंने और दम लगाया और भाला 89.30 मीटर तक गया। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने भाला फेंका, लेकिन दूसरी कोशिश की बराबरी वे नहीं कर पाए। इस दोरान उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में नंबर एक पर फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेकर रहे, जिन्होने 89.93 मीटर का थ्रो किया और उन्हें गोल्ड मेडल मिला। नी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH