BusinessNationalScience & Tech.Top News

नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकार्ड, महज 52 सेकंड में 100 की रफ्तार तक पहुंची

नई दिल्ली। तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने बुलेट ट्रेन का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। ट्रायल रन के दौरान वन्दे भारत ने महज 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। बुलेट ट्रेन भी 100 की स्पीड तक पहुंचने में 54 सेकंड से ज्यादा का समय लेती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकरी देते हुए कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। आपको बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।

ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, “वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।”

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH