नई दिल्ली। एनआईए ने ISIS मॉड्यूल की गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है। यह प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित के खिलाफ एनआईए ने बीते 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।आरोपित मोहसिन अहमद की सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। यह सोशल मीडिया का प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपगेंडा फैला रहा था।
NIA को मिली जानकारी में ये भी पता चला है की यह संदिग्ध न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है बल्कि ISIS का सक्रिय सदस्य भी है। खुफिया इनपुट के आधार पर एनआईए ने ISIS मॉड्यूल मामले की गतिविधियों में एक आरोपी की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।
संदिग्ध मोहसिन फिलहाल एफ-18/27, जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, नई दिल्ली में रह रहा था। NIA ने 25.06.2022 को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था।




