Science & Tech.technical newsTop News

अब मास्क लगाने के बाद भी अनलॉक कर सकेंगे अपना आईफोन, जानिए इस बेहतरीन फीचर के बारे में

लखनऊः कोरोना महामारी शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा मास्क से दिक्कत चश्मा पहनने वालों और आईफोन वालों को हुई है। मास्क पहनने के कारण आईफोन यूजर्स अपना फोन अनलॉक नहीं कर पा रहे थे, लेकिन एपल ने अब इस समस्या का समाधान कर दिया है।

आईफोन के यूजर्स अब मास्क पहनने के बाद भी अपने आईफोन को फेस आईडी से अनलॉक कर सकेंगे। इसके लिए एपल ने iOS 15.4 का बीटा वर्जन जारी किया है। एपल ने कहा है कि iOS 15.4 के बीटा वर्जन के यूजर्स अब अपने आईफोन को मास्क के साथ भी अनलॉक कर सकेंगे।
मिलेगा यूनिवर्सल कंट्रोल
बीटा टेस्टिंग के बाद इसका अपडेट सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। एपल ने  iOS 15.4 के बीटा के साथ iPadOS 15.4 और macOS Monterey 12.3 का भी बीटा वर्जन जारी किया है। नए अपडेट में आईपैड और मैकबुक के लिए सबसे बड़ा अपडेट यूनिवर्सल कंट्रोल का आया है। मास्क के साथ भी आईफोन को अनलॉक करने के लिए एपल ने अपनी फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया है।

मास्क के साथ आईफोन को अनलॉक करने के लिए कैसे करें सेटिंग

यदि आप बीटा यूजर हैं तो अच्छी बात है और नहीं हैं तो आप बीटा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप जेनरल अपडेट के लिए भी इंतजार कर सकते हैं। फिलहाल इस फीचर को आईफोन में एक्टिव करने के लिए फोन को बूट करना होगा। बेहतर यही होगा कि आप पब्लिक अपडेट का इंतजार करें।

पब्लिक अपडेट आने के बाद सेटिंग में फेस आईडी एंड पासकोड में जाकर Use Face ID With a Mask के फीचर को ऑन करना होगा। सेटअप के दौरान आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। आप जिस तरीके से पहले से फेस आईडी को एक्टिव करते आ रहे हैं, iOS 15.4 के साथ भी आपको वैसे ही एक्टिव करना होगा।

=>
=>
loading...