नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान पर भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को अब साध्वी प्रज्ञा सिंह का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, तो ऐसे लोगों को सच बताया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह सत्य है कि ज्ञानवापी में भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा। इसे फव्वारा कहना गलत है। यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे।”
उन्होंने कहा, “हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं, तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास गंदा है। सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी हैं।”
नूपुर शर्मा को विवादास्पद टिप्पणी के बाद फोन पर कथित रूप से धमकी मिलने के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, “हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। कमलेश तिवारी (लखनऊ के एक हिंदू संगठन के नेता) ने कुछ कहा, तो उससे विधर्मियों को पीड़ा हुई और वर्ष 2019 में उसका कत्ल कर दिया गया।”



