NationalTop News

Strait of Hormuz पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’

नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर “देश गरिमा” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर सुरक्षित भारत पहुंच गया है। यह जहाज फिलहाल Mumbai तट से कुछ नॉटिकल माइल दूर समुद्र में एंकर पर खड़ा है। बताया जा रहा है कि टैंकर 18 अप्रैल को होर्मुज से रवाना हुआ था और अपने साथ बड़ी मात्रा में कच्चा तेल लेकर आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज ने ऐसे समय में यह सफर पूरा किया जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। इसी दौरान आईआरजीसी की फायरिंग की खबरों के बीच भी यह टैंकर बिना रुके आगे बढ़ता रहा और अंततः सुरक्षित भारतीय जलक्षेत्र तक पहुंच गया। इस जहाज पर कुल 31 भारतीय नाविक सवार हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी से भी राहत की सांस ली जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैंकर के सुरक्षित पहुंचने से देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर जो आशंकाएं थीं, उन्हें काफी हद तक कम किया जा सकेगा। वैश्विक तनाव के बीच तेल सप्लाई चेन प्रभावित होने का खतरा बना रहता है, ऐसे में यह खेप भारत के लिए अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस कच्चे तेल को रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पेट्रोल-डीजल उत्पादन में मदद मिलेगी। सरकार और तेल कंपनियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपूर्ति संकट से निपटा जा सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH