BusinessTop News

PNB FD स्कीम में निवेश का मौका, 2 लाख जमा करने पर मिल सकता है ₹99,732 तक ब्याज

पिछले साल की तुलना में इस साल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में थोड़ी कमी देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद मौजूदा दरें निवेशकों के लिए अभी भी आकर्षक बनी हुई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है, जिसके चलते एफडी की ब्याज दरों में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.00% से लेकर 7.40% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक में ग्राहक 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं।

पीएनबी की 444 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.60% से 7.40% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, 5 साल से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर बैंक 6.00% से 6.80% तक ब्याज दे रहा है। अगर कोई ग्राहक पीएनबी में 6 साल के लिए 2 लाख रुपये की एफडी करता है, तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल ₹2,85,901 मिलेंगे। इसमें ₹85,901 ब्याज शामिल होगा।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम और ज्यादा फायदेमंद है। 6 साल की एफडी पर 2 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें मैच्यॉरिटी पर ₹2,99,732 मिलेंगे, जिसमें ₹99,732 ब्याज शामिल होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएनबी 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को समान ब्याज दर का लाभ दे रहा है, जिससे यह स्कीम रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH