Top NewsUttar Pradesh

विपक्ष अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को गुमराह कर रहा है: सीएम योगी

लखनऊ। आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में प्रचार करने आए सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को गुमराह कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा- दुनिया ने इस योजना का स्वागत किया है, लेकिन विपक्षी दल युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए साजिश के तहत युवाओं को गुमराह कर रहा है।

सीएम योगी ने विपक्ष द्वारा युवाओं का जीवन बर्बाद करने की कोशिश हो रही है। सरकार ने इस योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अग्निवीरों को सेना में आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकारों ने भी पुलिस व अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH