लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझानों के मुताबिक़ यूपी में एक बार फिर योगी और मोदी का जादू चला है। बीजपी 268 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी 130 सीटों पर आगे है।
दूसरी ओर बीजेपी के नोएडा प्रत्याशी पंकज सिंह ने विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल दर्ज की है। पंकज सिंह ने 1.79 लाख वोट से जीत हासिल कर देश का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले महाराष्ट्र के अजीत पवार 1.65 लाख वोट जीते थे।




