NationalTop News

असम दौरे पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, 18,530 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने खुद को भगवान शिव का भक्त बताते हुए कहा कि वे विरोधियों की गालियों का “जहर” निगल जाते हैं, लेकिन देश और असम के महान सपूतों के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

1. ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र – पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला असम दौरा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन को ऐतिहासिक सफलता मिली।

2. जन्माष्टमी की शुभकामनाएं – उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर असम की धरती पर आकर एक अद्भुत पुण्य का अनुभव हो रहा है।

3. ‘जहर’ और अपमान की बात – पीएम बोले, “मुझे गालियां दी जाएं, मैं शिवभक्त हूं, सब जहर निगल लूंगा। लेकिन किसी और का अपमान हुआ तो मैं चुप नहीं बैठ सकता।

4. भूपेन हजारिका का मुद्दा – मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न देना सही निर्णय था, जबकि कांग्रेस ने उनका अपमान किया।

5. कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना – उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न सम्मान को लेकर कहा था कि मोदी “नाचने-गाने वालों” को पुरस्कार दे रहे हैं।

6. 1962 का घाव – मोदी ने कहा कि चीन युद्ध के बाद नेहरू के बयान से उत्तर-पूर्व के लोगों के जख्म अब तक नहीं भरे।

7. कांग्रेस पर गंभीर आरोप – उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण दिया और बहादुर सैनिकों की जगह घुसपैठियों का साथ दिया।

8. राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण – पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण को दोहराते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र भारत की सुरक्षा का प्रेरणास्रोत है।

9. असम की पहचान – मोदी ने असम को “पहचान और साहस का केंद्र” बताते हुए कहा कि यहां के लोगों का साहस प्रेरणा देता है।

10. विकास दर पर फोकस – पीएम ने कहा कि असम 13% की विकास दर से आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन सरकार की वजह से यह भारत के सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल हो

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH