NationalTop News

पीएम मोदी ने लगाया कदम्ब का पौधा, किंग चार्ल्स का जन्मदिन उपहार

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर कदम्ब का एक पौधा लगाया। यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से उनके जन्मदिन पर भेजा गया विशेष उपहार था। इसे भारत और ब्रिटेन के बीच मित्रता तथा पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “महामहिम महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर कदम्ब का पौधा भेजकर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा संकल्प को दर्शाती है।गौरतलब है कि जुलाई में ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को पौधा भेंट किया था। इंग्लैंड के नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में मुलाकात के दौरान उन्होंने डेविडिया इनवोलुक्रेटा ‘सोनोमा’ प्रजाति का पौधा राजा चार्ल्स को सौंपा था।

क्या है ‘सोनोमा डव ट्री’?

इस पौधे को आमतौर पर सोनोमा डव ट्री कहा जाता है। यह सजावटी प्रजाति है जिसमें समय से पहले फूल खिलते हैं। जहां डेविडिया इनवोलुक्रेटा के सामान्य पौधों को 10–20 साल में फूल आते हैं, वहीं ‘सोनोमा’ किस्म 2–3 साल में ही फूल देने लगती है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH