InternationalTop News

हेग में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, बोले- ऐसा लग रहा जैसे भारत में हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर हैं। द हेग में आयोजित एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। भारी भीड़ और उत्साह को देखकर पीएम मोदी भावुक नजर आए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इतना प्यार और इतना उत्साह देखकर कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है जैसे भारत में ही कोई कार्यक्रम हो रहा हो।”

उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहकर भी भारतीय समुदाय देश की संस्कृति और मूल्यों से जुड़ा रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय दुनिया भर में भारत की सकारात्मक छवि को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज यहां का माहौल देखकर लग रहा है कि द हेग भारतीय मित्रता का जीवंत प्रतीक बन गया है। पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, पता बदल सकता है, टाइम जोन बदल सकता है, लेकिन मां भारती के प्रति प्रेम और जीवन को उत्सव की तरह जीने का जज्बा कभी नहीं बदलता।”

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के बाद उनकी मुलाकात नीदरलैंड के राजा और रानी से होगी। साथ ही राष्ट्रपति के साथ भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी नीदरलैंड के नेताओं से बातचीत होती है, वे भारतीय समुदाय की मेहनत और योगदान की खुलकर तारीफ करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीय समुदाय का योगदान सराहनीय है। हर भारतीय को आप पर गर्व है। मैं इस अवसर पर नीदरलैंड की सरकार और यहां की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं।”

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने 16 मई 2014 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज से 12 साल पहले इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और देश में लंबे समय बाद स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। देशवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH