NationalTop News

5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे पीएम मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान

महाकुंभनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे। बुधवार को माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में वह पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

स्नान के बाद वह संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 10 बजे महाकुंभ में पहुंचेंगे। यहां वह अरैल घाट से बोट के जरिए संगम जाएंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी तकरीबन एक घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान स्नान और गंगा पूजन करेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे।

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम-

पीएम मोदी का लगभग एक घंटे का महाकुंभ नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। वह बमरौली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे विशेष वायुयान से पहुंचेंगे।

इसके बाद सेना के तीन हेलीकाप्टर से अरैल स्थित डीपीएस मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से कार से वीआइपी जेटी जाएंगे।

यहां से निषादराज क्रूज से संगम में डुबकी लगाने जाएंगे।

इसके बाद गंगा की पूजा व आरती करेंगे। इस दौरान वह अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा व खाकचौक के प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे।
लगभग एक घंटे बाद यहां से वह लौट जाएंगे।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH