NationalTop News

पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का आज 98वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को एक सशक्त पार्टी के रूप में स्थापित करने में लाल कृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही है। इस वर्ष उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया।

आडवाणी ने 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद उन्होंने वाजपेयी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। दोनों नेताओं ने मिलकर पार्टी की विचारधारा को दिशा दी और देशभर में इसके विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लाल कृष्ण आडवाणी के राजनीतिक जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में 1990 की रथ यात्रा शामिल है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकाली गई इस यात्रा ने देश में हिंदू जनभावनाओं को मजबूत किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH