Top NewsUttar Pradesh

शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट

लखनऊ। काफी समय से बीमार चल रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। बेटी सुमैया राणा ने रात साढ़े 3 बजे के करीब वीडियो जारी कर राणा के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर्स के अनुसार अगले 72 घंटे का वक्त मुनव्वर के लिए काफी अहम साबित होगा।

मुनव्वर की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है। बेटी सुमैया ने बताया कि डायलिसिस के दौरान पेट में दर्द था तो डॉक्टर ने एडमिट कर लिया। सीटी स्कैन में गॉल ब्लैडर में समस्या की बात सामने आई। सर्जरी के बाद भी समस्या बनी रही। तबीयत में सुधार नहीं होने की स्थिति में राणा वेंटिलेटर सपॉर्ट सिस्टम पर चले गए हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।

हिंदी, अवधी, उर्दू के शायर और कवि मुनव्वर राणा की रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि देश में असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए उन्होंने अवॉर्ड वापस लौटा दिया था। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH