NationalTop Newsमुख्य समाचार

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- जो अकेले चुनाव लड़ेगा, उन्हें चप्पलों से पीटा जाएगा

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के बीच खींचतान बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर दिए बयान को सुनकर सियासी हलचल और तेज होती हुई नज़र आ रही है।

महाराष्ट्र सरकार में गठबंधन सरकार के बीचअब तकरार देखने को मिल रही है। शनिवार को पार्टी के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिये गये बयान के बाद शिवसेना और कांग्रेस के बीच दरार की खाई और गहरी हो गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि हिंदुत्व और मराठा की अस्मिता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होने कांग्रेस का नाम बिना लिए उसपे हमला करते हुए बोला कि जो लोग अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहें हैं, उन्हें जनता चप्पलों से मारेगीं। आपको बताते चलें कि नाना पटोले कई बार अकेले चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जो लोग अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो लड़ सकते हैं। उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि क्या हम चुपचाप बैठकर देखेंगे? शिवसेना ने अपने बल पर राजनीतिक युद्ध लड़ा हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय भले ही गठबंधन हो सकता हैं पर चुनाव अपने बल पर ही लड़ा जाता हैं। संजय राउत ने कहाँ कि चाहे ये मुद्दा महाराष्ट्र की शाखा का हो या शिवसेना के आस्तित्व का, अगर हमें लड़ना होगा तो हम लड़ेगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH