Top NewsUttar Pradesh

प्रतापगढ़: तीन बच्चों समेत मां ने कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत; जानें मामला

प्रतापगढ़। पति के साथ परदेस न जा पाने से नाराज महिला ने तीन बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने कुएं में छलांग लगा दी। इससे चारों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शवों को बाहर निकाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोहनलाल कल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।

मायके जाने की बात कहकर निकली थी घर से

सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को वह परदेस जा रहा था। उसकी पत्नी भी साथ में जाने की जिद पर अड़ी थी। कर्ज अधिक होने का हवाला देकर वह पत्नी और बच्चों को साथ नहीं ले गया और अकेले ही औरंगाबाद चला गया। यह बात पत्नी को काफी नागवार लगी। महिला घर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में उसकी लाश बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने में कुएं में देखी गई।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH