City NewsRegional

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जावेद नाम के कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की उम्र 26 साल बताई जा रही है और सूत्रों के मुताबिक, वह सोमवार को ही दोषी करार हुआ था। हरि नगर थाने की पुलिस तिहाड़ जेल में मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।

कैदी जावेद को 22 मई को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -2 (एफटीसी) दक्षिण ने दोषी ठहराया था। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल नंबर 8/9 में लाया गया था। कैदी ने सोमवार शाम करीब पांच बजे कॉमन टॉयलेट एरिया में फांसी लगाकर सुसाइड की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH