नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। महंगाई और मानवाधिकारों के मुद्दों के खिलाफ यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक या दो दिनों में और अधिक हिंसक होने की संभावना के साथ आंदोलन कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
रिपोटरें के अनुसार, पीओके के पुंछ में पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और कई घायल हो गए। रिपोटरें में कहा गया है कि पुंछ में, स्थानीय लोगों पर पाकिस्तानी बलों ने उस समय गोलियां चलाईं जब वे गुरुवार को मुख्य राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं लेकिन मरने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या का अभी तक अधिकारियों ने खुलासा नहीं किया है।




