National

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, रेलवे के चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला से चार लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की खबर है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी हैं। पुलिस ने बताया कि उसे सुबह तड़के करीब ढाई बजे पीड़िता ने कॉल करके मामले की जानकारी दी। जब स्टाफ ने उसे ढूंढने की कोशिश तो वह नहीं मिली। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर खड़ी है।

तुरंत एसएचओ/एनडीआरएस स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर पहुंचे, जहां फोन करने वाली 30 वर्षीय पीड़िता खड़ी थी। फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है और उसका तलाक के लिए कोर्ट केस चल रहा है। बताया कि लगभग दो साल पहले वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी। उसने उसे बताया कि वह एक रेलवे कर्मचारी है और उसकी भी नौकरी लगवा सकता है। दोनों फोन पर बात करने लगे।

21 जुलाई गुरुवार को उसने फोन पर उसे बेटे के जन्मदिन और नया घर खरीदने की खुशी में रखी गई पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई, जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया। आरोपी ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बनी एक झोपड़ी में बैठने के लिए कहा। इसके बाद उसका एक और दोस्त झोपड़ी के अंदर आया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। उन्होंने बारी-बारी से महिला का रेप किया। आरोपी के दो साथियों बाहर से कमरे की पहरेदारी कर रहे थे। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कॉल के 2 घंटे के भीतर सभी चारों आरोपियों को पकड़कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH