EntertainmentTop News

जेल में बिताए दिनों पर छलका राजपाल यादव का दर्द, बोले हर हाल में जीना सीख लिया

एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपने जीवन के कठिन दौर को लेकर खुलकर बात की। इस साल फरवरी में चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में करीब 12 दिन बिताने पड़े थे। अब उन्होंने पहली बार उस अनुभव को साझा किया है। राजपाल यादव हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर गेस्ट के तौर पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करियर, पर्सनल लाइफ और जेल में बिताए समय के बारे में विस्तार से बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या जेल में उनके फैंस थे, तो उन्होंने कहा कि वहां फैंस नहीं बल्कि एक सिस्टम, कानून और अनुशासन सबसे बड़ा होता है।

जब उनसे इस स्थिति पर गुस्से के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने हर परिस्थिति में जीना सीख लिया है। जेल के अनुभव को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें वहां पूरी तरह अनुशासन के साथ रहना पड़ा और समय को उसी तरह बिताना पड़ा। इस दौरान राजपाल यादव ने उन सभी लोगों का आभार भी जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट करने वाले और मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति वे आभारी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही भूत बंगला में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल और हैवान में भी दिखाई देंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH