NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

अयोध्या की तर्ज पर दिल्ली में बनाया जाएगा राम मंदिर, 60 फीट होगी मंदिर की ऊंचाई

दिल्ली सरकार अयोध्या की तर्ज पर त्यागराज स्टेडियम में राम मंदिर बनवा रही है। मंदिर की ऊंचाई करीब 60 फुट है और चौड़ाई करीब 110 फुट है। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ गणेश-लक्ष्मी का पूजन करेंगे। वहीं दीपावली पूजन के लिए झंडेवालान माता मंदिर के पंडित यहां पूजा करवाएंगे।

सपरिवार लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे

बता दें कि त्यागराज स्टेडियम में दीवाली पूजा को भव्य बनाने की तैयारियां ज़ोरों से चल रही है। चार नवंबर को शाम 7 बजे सीएम और उनकी कैबिनेट के तमाम मंत्री सपरिवार लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे। दीपावली पूजन के लिए झंडेवालान माता मंदिर के पंडित यहां पूजा करवाएंगे। इसके साथ ही मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौड़वाल का भजन संकीर्तन होगा। इसके अलावा मशहूर भरतनाट्यम कलाकार गीता चंद्रन गणेश वंदना करेंगी।

तीर्थ यात्रा योजना

हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल हुए थे। उन्होंने हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन भी किए थे। बता दें कि दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करने का ऐलान किया है। वहीं अब सरकार के दिवाली कार्यक्रम में भगवान राम और राम मंदिर की झलक देखने को मिलने वाली है।

=>
=>
loading...