Sports

रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम से हटाए सीएसके से जुड़े पोस्ट, धोनी को भी नहीं किया था बर्थडे विश

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा और चेन्नई मैनेजमेंट के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जडेजा ने साल 2021 और 2022 सीजन से जुड़ी टीम की सारी पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी है। जिसके बाद फैंस के बीच जडेजा के सीएसके टीम छोड़ने की खबरें तेजी से फैंल रही हैं। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छीनकर वापस धोनी को दे दी गई थी, जिस बात को लेकर जडेजा टीम मैनेजमेंट से नाराज चल रहे थे।

वहीं रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी नहीं दी। ऐसा पहली बार हुआ जब उन्होंने धोनी को विश नहीं किया क्योंकि वह हर साल ऐसा करते थे। इसलिए सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या सीएसके के साथ-साथ धौनी से भी जडेजा की नाराजगी है।

रवींद्र जडेजा ने जैसे ही टीम से जुड़े पोस्ट डिलीट किए तो इस बात को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या वह 2023 में चेन्नई की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आइपीएल में सबसे ज्यादा लायल फैंस सीएसके के माने जाते हैं ऐसे में फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH