SportsTop News

RCB vs LSG: विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस, चोट के बीच आज होगा बड़ा मुकाबला

आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु केचिन्नास्वामी स्टेडियम  में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल विराट कोहली के खेलने को लेकर बना हुआ है।

पिछले मैच में कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन उन्होंने धीमी पारी खेली। वहीं फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नजर नहीं आए, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इससे पहले Mumbai Indians के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन टखने में चोट के कारण उन्हें बीच मैच से बाहर जाना पड़ा था।

हालांकि राहत की बात यह है कि कोहली ने टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान वह सामान्य अंदाज में साथियों के साथ नजर आए, लेकिन उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी। इससे संकेत मिलता है कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं या एहतियात बरत रहे हैं।प्रैक्टिस के दौरान कोहली Kane Williamson और Rishabh Pant से बातचीत करते हुए भी दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस सीजन में कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 59.67 और स्ट्राइक रेट 162.73 का रहा है। उनके बल्ले से अब तक 19 चौके और 7 छक्के निकल चुके हैं।

वहीं अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी फिलहाल तीसरे स्थान पर है। टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं। अगर आज आरसीबी जीत दर्ज करती है, तो 8 अंकों के साथ वह टॉप पर पहुंच सकती है और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ सकती है, क्योंकि उसका नेट रन रेट बेहतर है। अब सभी की नजरें टॉस पर टिकी हैं, जहां कप्तान रजत पाटीदार टीम संयोजन का खुलासा करेंगे। तभी साफ हो पाएगा कि विराट कोहली मैदान में उतरेंगे या नहीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH