NationalTop News

AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, FEMA उल्लंघन की जांच तेज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल  के घर और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे से जुड़े परिसरों सहित गुरुग्राम और पंजाब के कुल 8 से 9 स्थानों पर की गई। ED की टीम जालंधर स्थित Lovely Professional University भी पहुंची, जहां जांच जारी है। अशोक मित्तल इसी यूनिवर्सिटी के प्रमुख हैं और शुरुआती जानकारी के अनुसार फंड से जुड़े कुछ अनियमितताओं के आधार पर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के संभावित उल्लंघनों को लेकर की गई है। बुधवार सुबह से ही ED की टीमें अलग-अलग लोकेशनों पर जांच में जुटी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। हाल ही में Raghav Chadha की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया गया था। 61 वर्षीय मित्तल एक प्रमुख व्यवसायी और शिक्षाविद हैं, जो लवली ग्रुप का संचालन करते हैं। इस छापेमारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH